डीएम की अध्यक्षता में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के 10 विभागों के 20 अधिकारियों का चार दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदाओं के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले समूहों में बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग तथा गर्भवती महिलाएं सम्मिलित होती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए योजना का निर्माण होना आवश्यक है। आपदाओं के पश्चात होने वाली क्षति का न्यूनीकरण ही इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य है। अपर जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आपदाओं के पूर्व तैयारी ही आपदा से बचाव का बेहतर विकल्प हो सकता है और इसके लिए जन जागरूकता बेहतर माध्यम है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रशिक्षित होकर अपने- अपने विभागों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य कर सकेंगे। फील्ड कोऑर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह ने आपदा के प्रकार और विभिन्न तरीके के आपदाओं में किए जाने वाले बचाव, जिसमें विशेष रूप से बाढ़ और भूकंप के संदर्भ में प्रतिभागियों को बताते हुए कहा कि यदि बाढ़ के पूर्व अच्छी तैयारी की जाए और बाढ़ के दौरान उसको सही तरीके से क्रियान्वित किया जाए तो बेहतर रिजल्ट लिया जा सकता है। यूनिसेफ के मंडलीय सलाहकार पेयजल एवं स्वच्छता कमलेश पांडेय ने स्वच्छ पेयजल उनके स्रोतों के रखरखाव उनके उपयोग तथा दूषित जल के निस्तारण की विधियों के साथ-साथ शौचालय की उपलब्धता, उपयोग आदि की जानकारी दी। आपदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ हाथ धुलने के तरीके और उनसे होने वाली बीमारियों के संदर्भ में बताया। जल जीवन मिशन के मंडलीय सलाहकार धर्मेंद्र कुमार ने स्कूल स्वच्छता तथा पेयजल स्रोतों की उपयोगिता, रखरखाव, जल गुणवत्ता की जांच तथा दूषित जल से होने वाली बीमारियों के संदर्भ में प्रतिभागियों को बताया। प्रशिक्षण में सीओ जिलाजीत, निरीक्षक परमात्मा प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पीएन कन्नौजिया, डॉ. आरपी यादव, बिंदा सिंह, चंद्रभूषण मणि, बेसिक शिक्षा से नवनीत चौबे, प्रभात कुमार राय, बाल विकास से कौशल किशोर सिंह, गोपाल सिंह, श्रम विभाग से शशि सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहीं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

1 hour ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

1 hour ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

1 hour ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

2 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

2 hours ago