Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedग्रामीण जीवन में स्वावलंबन के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन

ग्रामीण जीवन में स्वावलंबन के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन

भोपाल(राष्ट्र की परम्परा)
विद्या भारती शारदा विहार द्वारा संचालित संस्कार केंद्र मुगालिया छाप की आचार्य मनीषा चंद्रवंशी को
सम्मान स्वाबलंबी भारत के कार्यक्रम में शारदा विहार के सचिव और स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय सह संयोजक सुधीर दाते और स्वाबलंबी भारत के सदस्य प्रतिभा चतुर्वेदी दीदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एल. सी. भकोरिया द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम स्टार्टअप योजना की जानकारी दी गई।
सुधीर मिश्रा द्वारा चलाई जा रही रूड सेड संस्था व शारदा विहार जनकल्याण समिति के सदस्य जितेन्द्र गुप्त ने स्वालंबी भारत अभियान के बारे में व्यापक जानकारी रखी।
इस दौरान मुख्यवक्ता सहित साकेत राठौर, सुधीर दाते, सीमा भारद्वाज, प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मनीषपुरी गोस्वामी और प्रतीक शर्मा के माध्यम से, औषधीय खेती और जैविक कृषि क्षेत्र में मध्य प्रदेश राज्य को महत्वपूर्ण योगदान कैसे लिया जा सकता, उसकी जानकारी दी गयी ।जबकि ग्रीन एण्ड ग्रेन्स ने जैविक कृषि के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में स्वावलंबन को बढ़ाना, नये रोजगार के अवसर सृजन करना, स्थानीय उद्यमियों का प्रोत्साहन करना और सामरिक संबंधों को स्थायी बनाना। इसके माध्यम से, स्वावलंबी भारत अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थायित्व और सामरिक विकास को प्रोत्साहित करने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
इस कार्यक्रम की सफलता से, स्थानीय समुदायों के आर्थिक स्थिरता, उद्यमिता, और सामाजिक सुधार में सुधार होगा। स्वावलम्बी भारत अभियान के अंतर्गत इस प्रयास से, भारतीय ग्रामीण समुदायों की सशक्तिकरण और समृद्धि को बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।इस दौरान शारदा विहार जन कल्याण समिति के प्रबंधक राजेश तिवारी,मुकेश चंद्रवंशी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments