Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsbeatसुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला, बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के...

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला, बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन गोपनीयता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को बढ़ते ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना रहा।अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस हर वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को, विशेषकर बच्चों और युवाओं को, साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल गोपनीयता के प्रति सतर्क करना है। इस वर्ष की थीम “ऑनलाइन घोटालों से स्वयं और दूसरों की रक्षा करना” रखी गई है।उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक और नेट बैंकिंग के माध्यम से साइबर फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आवश्यकता से अधिक इंटरनेट उपयोग हमें जोखिम में डाल सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही करने दें।कार्यशाला के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। दोषी पाए जाने पर दो वर्ष की कठोर सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष मौर्या ने इंटरनेट सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), संदिग्ध लिंक से बचाव, पब्लिक वाई-फाई पर वीपीएन के उपयोग और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को सक्रिय रखने की सलाह दी।कार्यशाला में कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments