सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण हेतु कार्यशाला 24 जुलाई को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि सांख्यिकीय आकड़ों के संग्रहण हेतु कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विभिन्न समाजिक सर्वेक्षणों को नियमित रूप से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सम्पादित कराया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के अन्तर्गत भी जनपद स्तर पर विभिन्न चयनित इकाईयों का सर्वेक्षण भारत सरकार / प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाता है। उक्त सर्वेक्षणों के दौरान सर्वेक्षण की जानकारी के अभाव में प्रति वर्ष इकाइयों से आँकड़ों के संग्रहण में अपेक्षित सहयोग नही मिल पाता है, जिससे संग्रहित आँकड़ों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान वास्तविक रूप से परिलक्षित नही हो पा रहा है।
उन्होंने बताया की प्रदेश में हो रहे निवेश, विनिर्माण के क्षेत्र में उत्पादन, निर्माण, सेवा क्षेत्र, व्यापार आदि क्षेत्रों में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जा रहे योगदान का ससमय एवं सही ऑकलन इन सर्वेक्षणो के माध्यम से किया जाता है। इस हेतु सम्बन्धित सेक्टर से जुड़े सभी इकाईयों, उनके उत्पाद से जुड़े आँकड़ों (जिसके आधार पर राज्य आय की गणना की जाती है) के आंकलन करने वाले सम्बन्धित विभागों एवं आम जनमानस को सेन्सटाइज किये जाने हेतु, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 जुलाई को अपरान्ह 3.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार रविन्द्रनगर घूस कुशीनगर में संगोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यशाला में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago