Tuesday, December 23, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मंडल की बैठक कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 8 सफल वर्षों को पूरा किया है, आज अंतिम व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकारी सहायताएं सेवाएं प्रदान की जा रही है, समस्त शक्ति केंद्र संयोजक एवं पदाधिकारी, सदस्य को निर्देशित किया गया कि वह अपने बूथ में घूम घूम कर सेवा, समर्पण और सुशासन तथा भारतीय जनता पार्टी के उपलब्धियों का वर्णन जनता की बीच में करेंगे। मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि संगठन द्वारा निर्देश दिया गया है आगामी आठ अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर घरों के ऊपर पार्टी का झंडा लगाएंगे और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को प्रत्येक बूथ पर मनाया जाए। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अभिषेक जायसवाल, अमरेश सिंह, कन्हैया जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, कृष्णकांत तिवारी, बृजेश कुशवाहा, रवि कुशवाहा, डेविड सैनी, नीतीश कुमार, अखिलेश योगी, चेतन सिंह, जसवंत कुमार राणा, आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश मद्धेशिया ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments