सिकन्दरपुर में मजदूरों का हल्ला बोल, सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) देशव्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार को भाकपा (माले) के नेतृत्व में मजदूर संगठनों ने गांधी आश्रम से तहसील तक जुलूस निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए चार श्रम संहिताओं की वापसी, बिजली निजीकरण पर रोक, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने समेत मनरेगा में 200 दिन काम व ₹600 मजदूरी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बकाया बिल माफी और आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया को नियमित करने की मांग उठाई।

सभा में खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा, “सरकार गरीबों की आवाज़ कुचल रही है, ये सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।”

जुलूस के दौरान ‘श्रम कानून वापस लो’, ‘बिजली लूट बंद करो’, जैसे नारों से सिकन्दरपुर गूंज उठा। मजदूरों ने चेताया कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। सभा को कई श्रमिक नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नियाज़ अहमद,जितेंद्र, भगवत विंद, रेखा पासवान सहित दर्जनों लोग ने सम्बोधित किया

Editor CP pandey

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

1 hour ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

2 hours ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

2 hours ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

2 hours ago