पडरौना स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को पडरौना स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, अमरूद, जामुन, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने की शपथ ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित वातावरण छोड़ने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी छात्रों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में वृक्षों की देखरेख हेतु छात्रों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रूप से बड़े हो सकें।

Editor CP pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago