Categories: Newsbeat

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान बढ़ाई गईं धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा गाली-गलौज और धमकी देने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 656/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 352 और 351(2) में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने मन्नु राजभर उर्फ निरहु (20) पुत्र रुदल राजभर, निवासी भगवान चौराहा, देवरिया खास को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को थाना परिसर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह और कांस्टेबल मिकिन्स पटेल शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

2 hours ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

3 hours ago