Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत कर वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक...

कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत कर वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक लोगों को जुड़वाए :ब्रह्मा शंकर

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधान सभा पथरदेवा समाजवादी पार्टी देसही देवरिया की मासिक बैठक नैना पैलेस देसही देवरिया में ब्लाक अध्यक्ष असलम खान उर्फ़ खान बाबा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक का संचालन मंजूर हसन ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ब्रह्मा
शंकर त्रिपाठी रहें। बैठक में 2027के विधान सभा चुनाव में जिताने पर चर्चा हुई। बैठक की संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हम सभी लोग बूथ स्तर पर मेहनत कर इस समय वोटर लिस्ट में अपने लोगों का नाम अधिक से अधिक जुड़वाने की जरूरत है।ताकि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।इसके साथ ही अपने अपने बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आम जनता के सुख दुःख में शामिल होकर अपने साथ जोड़ने की आवश्यकता है।इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक, भगवती मिश्रा,मंजर खान, विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय,रमाशंकर कुशवाहा,मुरारी मद्देशिया,न्यूटन यादव, राजन यादव,सत्यपाल यादव,मकसूद अहमद, मेराज खान,भगवान यादव,अर्जुन यादव,गोल्डेन यादव,हैदर अली,राम सकल यादव,बबलू अंसारी,राकेश शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments