Categories: Uncategorized

श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाय निस्तारण-एडीएम

ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीकरण करने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल पंजीकृत श्रमिक 135000 हैं, जिसमें वर्तमान में नवीनीकृत श्रमिक 17000 हैं। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत 81 आवेदन, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत चार आवेदन, मातृत्व शिशु हित लाभ योजना के तहत पांच आवेदन, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं जिसमें अटल आवासीय विद्यालय योजना, शौचालय सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना तथा संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित हैं। उक्त सभी योजनाओं में पंजीकृत श्रमिक अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ उठाए जाने के लिए
सहायक श्रमायुक्त ने जनपद के श्रमिकों से अपील की। श्रमिक महामंत्री शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि जनपद के बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता है, और उनसे 30 दिन श्रम लिए जाते हैं इतना ही नहीं उनको 26 दिन का ही मानदेय भी दिया जाता है। उन्होंने श्रमिकों के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की इसके अलावा श्रमिकों के मजदूरी में बढ़ोतरी के लिए सार्वजनिक घोषणा कराया जाने की भी मांग की गई।
अपर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि श्रम विभाग में जो भी योजनाएं संचालित हैं अभियान चलाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराएं जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना का लाभ दिया जा सके। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग में अनिवार्य रूप से कराए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों का नवीनीकरण कराने के लिए ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर पंजीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य कराना सुनिश्चित करें, साथ ही श्रम विभाग में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों का सत्यापन कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के भी निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए। अपर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि जिला श्रम बंधु की बैठक नियमित रूप से कराए जिससे श्रमिकों की समस्याओं का सही ढंग से निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण सत प्रतिशत प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि स्थानीय श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए विशेष ध्यान देकर प्रयास करें। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं में कम आवेदन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटल सहायक को योजनाओं से संबंधित आवेदनों की जानकारी के संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह, महामंत्री सूर्यदेव पाण्डेय, लईक अहमद, सतीश विश्वकर्मा सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को ललकारने वाले वीर कुंवर सिंह को बलिया में भावभीनी श्रद्धांजलि

बलिया (राष्ट्र की परंपरा) प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह के बलिदान दिवस…

4 hours ago

जब पड़ोसी से पहले सोशल मीडिया देता है खबर

पड़ोस अब मोबाइल में: रिश्तों की बदलती तस्वीर लेखिका: सुनीता कुमारी, पूर्णियां (बिहार) आज के…

4 hours ago

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र पर वार?

लेखक: राजेन्द्र शर्मा लेखक: राजेन्द्र शर्मा महिला आरक्षण का रास्ता साफ करने के नाम पर…

4 hours ago

तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा नहीं, सफलता का आधार: सकारात्मक सोच की असली ताकत

गोंदिया। आधुनिक डिजिटल युग में जहां विज्ञान और तकनीक ने दुनिया को नई दिशा दी…

5 hours ago

कानपुर: “पापा मेरे शव को हाथ न लगाएं” — प्रियांशु का दर्दनाक सुसाइड नोट, अपमान और तनाव से टूटी जिंदगी

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने…

8 hours ago

MI vs CSK Highlights: चेन्नई की ऐतिहासिक जीत, मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, 103 रन से रौंदा

आईपीएल में एक ऐतिहासिक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों…

8 hours ago