मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
जीवनधारा संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य तरीके से संपन्न हुआ। जिसमे संस्था की तरफ से समाज हित के लिए बहुत सी योजना बनाई गई। इस अवसर पर जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद (भाऊ) पाण्डेय ने कहा जो हमारे पेंडिंग कार्य है ट्रैफिक हटाओ साकीनाका बचाओ आंदोलन जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा।भायंदर स्टेशन के बाहर का देह व्यापार यदि बंद नही हुआ तो फरवरी के पहले सप्ताह में जन आंदोलन होगा और अस्पताल को पुरी तरह 24 घंटे चालू करने के लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में बड़ा जन आंदोलन होगा। इसके अलावा ज़रूरत मंद 100 लोगों को दोनों समय का खाना देने का कार्यक्रम आगामी 26 जनवरी 2024से शुरुआत करेंगे , जनवरी 2025 में वसई के अंदर जीवनधारा संघ का वृद्धाआश्रम और अनाथ आश्रम का उद्घाटन किया जायेगा । साथ ही समाज से आवाहन किया गया है कोई भी गरीब मां बाप अपने बेटियों की शादी कोई सोशल स्टेज पर ना करवाए जिसके लिए वो बेटियां शर्मिंदा ना हो और उन्हें अपनी बेटी की शादी करवाना है तो सच में गरीब है उनके लिए संघ की तरफ से 1 मंगलसूत्र, 1 शादी का जोड़ा, पंडित का पूरा खर्चा जीवनधारा संघ करेगा,। संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा डॉ. पिंकी पाल ने महिला सशक्तिकरण और लखनऊ में जनवरी में कार्यालय का उद्घाटन करने के बारे में जानकारी दी। इसी कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह कुड़ीया 500 लड़कियों को कराटे फ्री में सिखाएंगे। कार्यकर्म में मुख्य रूप से उपस्थित जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द (भाऊ)पाण्डेय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा डॉ. पिंकी पाल, राष्ट्रीय महासचिव प्रिती पन्हाले,राष्ट्रीय सचिव पूजा सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह कुड़िया, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्षा रत्ना नंबूदिरी, राष्ट्रीय सचिव दिलीप विश्वकर्मा व संतोष विश्वकर्मा,मध्य प्रदेश अध्यक्ष संदीप मिश्रा, मेरठ शहर अध्यक्ष वरूण कोहली,सलाहकार मनोज झा,साधना शर्मा, तजिंद्र कौर , ब्रिजेश सिंह, प्रभाकर जाधव,अजय मिश्रा,भावेश चौहान, कैलाश बादवानी शिवलिंग,खालिद शेख, तबस्सुम शेख,सारिका नायडू, बिरजू चौधरी, सुबोध मिश्रा, प्रतिभा मालशेट्टी और जीवनधारा संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रत्ना नंबूदिरी सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…