यूपी जोड़ो यात्रा को मिल रहा समर्थन भाजपा की विदाई के संकेत है- शाहनवाज़ आलम

बच्चों को नेहरू पर लिखी रस्किन बॉन्ड की किताबें बाँट रहे हैं यूपी जोड़ो यात्री

स्पीक अप # 127 में बोले कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम

बिजनौर ( राष्ट्र की परमपरा )
24 दिसंबर यूपी कांग्रेस द्वारा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली गयी यूपी जोड़ो यात्रा देश और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बुनियाद रख रहा है। लोगों का मिलता भारी समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता इंडिया गठबंधन को 2024 में सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 127 वीं कड़ी में कहीं।
यात्रा में शामिल शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह इलाक़ा किसान बेल्ट है, जहाँ आर्थिक खुशहाली का श्रेय इंदिरा गाँधी की सरकार द्वारा लाए गए हरित क्रांति को जाता है। भाजपा शासन में न सिर्फ़ आज किसान परेशान हैं बल्कि इस समाज से आने वाली महिला खिलाड़ीयों का अपमान भी मोदी सरकार कर रही है। कांग्रेस की इस यात्रा ने किसानों और महिलाओं में अपने हक़ के लिए लड़ने का हौसला भर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा को जिस तरह दलित और मुस्लिम समुदाय समर्थन दे रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि दोनों तबके फिर से कांग्रेस में एक साथ आने को तैयार बैठे हैं। इन दोनों तबकों को यह एहसास हो गया है कि संविधान की रक्षा सिर्फ़ कांग्रेस ही कर सकती है।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि जब तक मुसलमान एकतरफा कांग्रेस के साथ थे तब तक पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे। इसलिए आज फिर से कांग्रेस के साथ आने की ज़रूरत है। यात्रा के दौरान बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू पर रस्किन बॉन्ड लिखित किताब भी बांटी जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

15 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

15 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago