यूपी रोडवेज बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने का काम ठप, छह महीने से अटका दूसरा चरण

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सड़क हादसों को रोकने और चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने की योजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है। छह महीने से इस काम पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।

सूत्रों के अनुसार, रोडवेज प्रबंधन ने पहले चरण में 680 बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगवाई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 800 और बसों को इस तकनीक से लैस किया जाना था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया आगे न बढ़ पाने के कारण काम रुका हुआ है। अब नए टेंडर का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि रोडवेज के पूरे बेड़े में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने की योजना बनाई गई थी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवर की नींद या झपकी के चलते होने वाले हादसों को रोका जा सके। लेकिन योजना की धीमी रफ्तार और तकनीकी दिक्कतों के कारण फिलहाल यह पहल अधूरी रह गई है।

यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने इस डिवाइस को बेहद जरूरी माना है। अब देखना यह होगा कि दूसरे चरण के लिए नया टेंडर कब तक जारी होता है और कितनी जल्दी यह तकनीक पूरे बेड़े में लागू हो पाती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

4 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

5 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago