महिला आरक्षण से देश में आधी आबादी का विकास सुनिश्चित होगा

समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई- राष्ट्रवादी चिंतक राजेश खुराना

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l पहले दिन नए संसद भवन में लोकसभा की पहली बैठक में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने वाला महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया। इस विधेयक का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। इसके बाद लोकसभा में महिलाओं की सीटों की संख्या 181 हो जाएगी। ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी चिंतक राजेश खुराना ने कहा कि नए संसद भवन में पहले ही कार्य दिवस पर नया इतिहास रचा गया।अब भारत का महान लोकतंत्र सच्चे अर्थों में गौरवभूषित हुआ है। देश की आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिलाने और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत और सहभागी बनाने का यह ऐतिहासिक और क्रन्तिकारी निर्णय नए भारत के निर्माण में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। नए भारत के नए संसद भवन में पहले दिन नया महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। 19 सितंबर 2023 का दिन विकसित भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। अमृत काल में भारत को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महिलाओं और राष्ट्र दोनों को बढ़ाया जा रहा है। नीति
निर्माण में महिलाओं की भूमिका होनी चाहिए और महिलाओं को यह सुनिश्चित भी करना चाहिए। करीब 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक अब संसद के पटल पर लाया गया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। देश में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा में पेश किया गया प्रस्ताव अत्यंत सराहनीय हैं। महिला आरक्षण से देश में आधी आबादी का विकास सुनिश्चित होगा। देश की महिलाओं को न्याय मिलने की उम्मीद जगी हैं। इसके लिए समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई।
खुराना ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षो से अपने कार्यकाल में महिलाओं के नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत महिलाओं के लिए दर्जनों सम्मानजनक योजनाएं शुरू की हैं। सरकार के इन प्रयासों से लगातार महिला वर्ग आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रुप से सशक्त और सामर्थ्यवान बना पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्र भारत में अब तक का सबसे बड़ा सम्मान देने के लिए इस अधिनियम को जिस प्रबल इच्छा शक्ति से लाया उससे पूरे महिला वर्ग में हर्ष और उल्लास है। मोदी ने दिखाया है कि वोमेन लीड इमपावरमेंट मोदी सरकार के लिए एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय से देश और समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

55 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

1 hour ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

1 hour ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

2 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

2 hours ago