Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश28 मई को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य रहेंगी...

28 मई को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य रहेंगी मौजूद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 28 मई को पूर्वाह्न 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। उक्त कार्यक्रम में जनपद की पीड़ित महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से अपनी समस्याएं मा. सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को मा. सदस्य के सहयोगार्थ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं महिला थानाध्यक्ष की उपस्थिति भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाने योगदान दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments