महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: आरसेटी में जनरल ई.डी.पी. बैच से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को नई गति देने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट-आरसेटी) देवरिया में शनिवार को जनरल ई.डी.पी. बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशाल विशाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान के निदेशक विशाल गुप्ता ने बताया कि इस छह दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना, उनकी आय के स्रोत बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। इस बैच में देवरिया जिले के 16 ब्लॉकों से कुल 35 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

मुख्य अतिथि विशाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू उत्पाद जैसे साबुन, सर्फ़, हैंडवॉश, फिनायल आदि तैयार कर स्थानीय बाजार के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी बेचने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय सोमनाथ मिश्रा, संकाय विनय शंकर मणि त्रिपाठी, कार्यालय सहायक अभिषेक तिवारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। माहौल में उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, जो इस बात का संकेत है कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी होंगी, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

29 minutes ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

2 hours ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

2 hours ago

मध्य पूर्व तनाव से बलिया के परिवार चिंतित, उड़ानें प्रभावित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…

2 hours ago

रंगों में रची समरसता की संस्कृति: होली का व्यापक संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…

2 hours ago

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

2 hours ago