Categories: NewsbeatUncategorized

महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम सक्रिय

बालिकाओं को दी गई आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय है। महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्रीराम यादव, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी कर्मी पूनम देवी, सुमन विश्वकर्मा, निर्मला देवी, सरिता व लक्ष्मी यादव ने सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका एवं महिला सुरक्षा अभियान चलाया।
अभियान के दौरान गोला बाजार, सरौली और मेहदावल बाईपास पर स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। उन्हें आत्मरक्षा के उपाय बताए गए तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102 और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।
एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत 100 पंपलेट भी वितरित किए। अभियान के दौरान मेहदावल बाईपास और मधुकुंज तिराहा पर 20 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि एक युवक से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें –दीपोत्सव 2025: 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप, अयोध्या में रचेगा नया विश्व रिकॉर्ड

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago