असंगठित क्षेत्र के मजदूरों संग मनाया गया महिला दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
रविवार को टेकुआ चौराहे के पास ईंट भट्टे पर काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, मजदूर अधिकार मंच के बैनर तले मनाया गया। मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि 8मार्च का दिन दुनियां भर के मेहनतकस महिलाओं के संघर्ष, बलिदान, और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। 1857में अमेरिका के न्यूयार्क शहर में कपड़ा मिलों में काम करने वाली महिलाओं से उस दौर में उनसे 16- 16घंटे काम कराया जाता था, वेतन बहुत कम था और काम की परिस्थितियां अमानवीय थीं, जिसके खिलाफ महिलाओ ने ऐतिहासिक विद्रोह किया। न्यूयार्क शहर में लगभग 15हजार महिला मजदूरों ने समाजवादी आंदोलन के बैनर तले संघर्ष करते हुए अपने मांगों को मनवाने का कार्य किया, तब जाकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 में 8मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप मे मनाने का विश्व के सभी देशो से आह्वान किया।
शिवचन्द चौहान ने बताया कि आज का दिन मानव इतिहास में स्त्रियों की क्रांतिकारी भूमिका को रेखांकित करने वाला दिन है। वही दयालू चौहान ने कहा कि 1910में अंतराष्ट्रीय मजदूर नेता क्लारा जेटकिन के नेतृत्व में हर साल महिला दिवस मनाने का निर्णय हुआ था। कार्यक्रम के उपरांत मजदूर अधिकार मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान ने महिला दिवस पर सभी असंगठित मजदूरों को फल वितरण किया ।इस अवसर पर विमलेश चौहान, प्रतिभा सिंह,शिवानंद चौहान, रामकिशुन दयालू चौहान, शिवचन्द, बंदना, सीमा, रीमा आदि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

9 hours ago