Saturday, March 7, 2026
HomeNewsbeatमहिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 11 मार्च को महिला आयोग...

महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 11 मार्च को महिला आयोग की जनसुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी की अध्यक्षता में 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से तहसील खलीलाबाद के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रख सकती हैं और उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर, विकास खंड नाथनगर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए उपजिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments