सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला एवं होमगार्ड सुमन देवी ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1076 की कार्यप्रणाली, महत्व और इससे जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच 1076 पर कॉल कर सकती हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहती है और तुरंत शिकायत दर्ज कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजती है।
महिलाओं को यह भी जानकारी दी गई कि—
कॉल करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
फर्जी कॉल करने पर विधिक कार्रवाई का प्रावधान है।
शिकायत मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान की प्रक्रिया की जाती है।
पुलिस, महिला आयोग और सामाजिक विभाग मिलकर पीड़ित महिला की मदद सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि वे इस सेवा की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुँचाएँ, ताकि जरूरत पड़ने पर हर महिला सुरक्षित और निडर होकर इसका लाभ उठा सके।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…