महिला कल्याण मंत्री ने वन स्टाफ सेन्टर का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्य ने नगर के मोहल्ला सलारगंज स्थित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाफ सेन्टर का निरीक्षण कर हिंसा से पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं के रहने के लिये उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए पर्याप्त साफ-सफाई न पाये जाने पर नाराज़गी जताते हुए प्रबन्धक को निर्देष दिया कि वन स्टाफ सेन्टर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। वन स्टाफ सेन्टर पर तैनात महिला आरक्षियों को निर्देश दिया गया कि ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन करें।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सेन्टर में रह रही महिलाओं एवं बालिकाओं से यहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, खान-पान इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने निर्देश दिया वन स्टाफ सेन्टर की बाउण्ड्रीवाल की ऊचाई को बढ़ा दिया जाय, मंत्री ने प्रबन्धक को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सेन्टर में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सभी सुविधाएं प्रदान की जायें। इस अवसर पर उप निदेशक महिला कल्याण एन.बी. सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

13 hours ago