दरिंदे को फांसी दो के नारों के बीच महिलाओं ने निकाला विरोध मोर्चा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
बदलापुर में मासूम बालिका के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी की महासचिव तथा अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी की प्रवक्ता भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने वर्सोवा विधानसभा के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित बेहराम बाग नाके पर विरोध मोर्चा निकाला। इस अवसर पर बोलते हुए भावना शर्मा जैन ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले शैतान को तत्काल फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नराधम को सरेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि कोई इस तरह का कृत्य करने का साहस न करे ऐसी हैवानियत करने के पहले 100 बार सोचे। आगे उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को भी आडे हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार आंख बंद कर कर सब लीला देख रही है आज पूरे महाराष्ट्र में हर जगह औरतों के साथ अत्याचार बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं आज महाराष्ट्र में महिलाएं मासूम बच्चिया अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है लेकिन यह अधर्मि सरकार चुपचाप बैठी है महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है उन्होंने नया खुलासा करते हुए कहा कि अंबोली में 3 महीना पहले एक ग्यारह साल की मुख बधिर बच्ची के साथ रेप हुआ उसका आरोपी आज तक पकड़ा नहीं गया इस हैवानियत को इस घिॅणित मैटर को यह सरकार ने दबाने का कार्य किया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए भावना शर्मा जैन ने आज बहरामबाग नाका पर प्रदर्शन के दौरान यह बातें कही!

rkpnews@desk

Recent Posts

सरयू नदी पर मोहन सिंह सेतु: देवरिया, बलिया और मऊ के विकास की नई उम्मीद

देवरिया बरहज में मोहन सिंह सेतु निर्माण को लेकर पूर्व सांसद कनकलता सिंह की मांग,…

11 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 आगरा: 154 केंद्र, 6 जोन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल व…

15 minutes ago

विधिक सहायता शिविर: कमजोर वर्गों को मिलेगा न्याय और योजनाओं का लाभ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर…

19 minutes ago

सरकारी दफ्तर में खूनखराबा, बाबू की पिस्टल से अधिवक्ता की मौत

CCTV में कैद रामपुर हत्या कांड, पत्नी पर भी किया हमला रामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

1 hour ago

पार्किंग, मेट्रो और सुविधा—ताज महोत्सव 2026 का स्मार्ट सफर

ताज महोत्सव 2026: आगरा मेट्रो से जाएं, जाम से बचें, उत्सव का आनंद लें आगरा…

1 hour ago

चोरी के आरोपी से सोना-चांदी और नकदी बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

24 घंटे में चोरी का खुलासा: महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, जेवरात व…

1 hour ago