पार्किंग, मेट्रो और सुविधा—ताज महोत्सव 2026 का स्मार्ट सफर

ताज महोत्सव 2026: आगरा मेट्रो से जाएं, जाम से बचें, उत्सव का आनंद लें


आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विश्वविख्यात ताज महोत्सव 2026 इस वर्ष दर्शकों के लिए और भी सुविधाजनक होने जा रहा है। ताज संस्कृति, कला और हस्तशिल्प का यह भव्य उत्सव 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार ताज महोत्सव का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित आईएचसीएल खंड परिसर में किया जा रहा है, जो आगरा सेल्फी पॉइंट के पास स्थित है।
आगंतुकों की सुविधा और ट्रैफिक जाम से राहत के लिए आगरा मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया गया है। ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन ताज महोत्सव ग्राउंड से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। मेट्रो से उतरने के बाद पैदल या अन्य स्थानीय साधनों से आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0: मऊ में रोजगार मेले से 21 को मिला सहारा

फतेहाबाद रोड पर यातायात डायवर्जन को देखते हुए, आगंतुक मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन, डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन और ताज महल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पकड़कर सीधे ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और उत्सव का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सकेगा।
यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) द्वारा यात्रियों के लिए कई मेट्रो स्टेशनों पर सुविधाजनक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यात्री अपने निजी वाहन सुरक्षित पार्क कर मेट्रो के माध्यम से ताज महोत्सव तक पहुंच सकते हैं। पार्किंग सुविधा निम्नलिखित मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है—
मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन, डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन, ताज महल मेट्रो स्टेशन, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन और ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन।

ये भी पढ़ें – औरैया में गौवंशों की देखभाल पर उठे सवाल, ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने की तैयारी

ताज महोत्सव 2026 में देश-विदेश के कलाकार, शिल्पकार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पारंपरिक हस्तशिल्प, लोकनृत्य, संगीत, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह उत्सव आगरा की पहचान को और मजबूत करेगा। ऐसे में आगरा मेट्रो से ताज महोत्सव तक पहुंचना न केवल आसान है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित भी है।
यूपीएमआरसी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे ताज महोत्सव 2026 आगरा मेट्रो रूट का अधिकतम उपयोग करें, ताकि यात्रा सुगम, सुरक्षित और यादगार बन सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

10 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

10 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

10 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

10 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

10 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

10 hours ago