Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशज्ञान महायज्ञ के लिए महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

ज्ञान महायज्ञ के लिए महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के पयागपुर विकास खण्ड क्षेत्र में चैत नवरात्रि के अवसर पर नई बस्ती बगिया में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय देवी भागवत और ज्ञान महायज्ञ के लिए महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।शोभा यात्रा भूपगंज बाजार होते हुए बघेल स्थित फूलमती घाट पहुंची जहां से महिलाये जलघट भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंची जहां पर जल घटो को विधिपूर्वक स्थापित किया गया।भागवत कथा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजको ने जानकारी दी है अयोध्या से आए कथावाचक पंडित गंगा नाथ शुक्ल द्वारा सायं 5 बजे से संगीत मई भागवत कथा का कार्यक्रम संपन्न होगा।कथा कार्यक्रम में प्रसंग अनुसार झाकियों का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।कथा कार्यक्रम के यजमान मनोज चौरसिया ने बताया यह यज्ञ जनकल्याण की भावना से किया गया है।कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंस सोनी ,सौरभ सोनी ,गुलशन कश्यप ,योगेश शुक्ला सूरज जायसवाल, आशीष सिंह ,जय शर्मा ,विवेक शर्मा,सहित सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments