March 12, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

सामाजिक कुरीतियां मिटाने व शिक्षा की अलख जगाने के लिए महिलाएं निडर होकर आगे आएं: प्रमिला

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वयंसेवी संस्था पहल एक सोच फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों के स्वागत व दीप प्रज्ज्वलन तथा मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए संस्थाध्यक्ष प्रमिला निषाद ने कहा कि महिलाओं को निडर होकर आगे आना पड़ेगा, तभी समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करते हुए समाज का सुधार कर सकेंगे। नारी अपने आप में सृष्टि है। महिलाओं को पुरुषों के साथ सजग रहकर देश की प्रगति में सहयोग करना चाहिए। महिलाएं स्वयं सशक्त बने और बेटियों को भी सशक्त बनाए। सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखे।
उन्होंने कार्यक्रम मे महिलाओं को भोजन व पोषण तत्वों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं खान पान के साथ अपने स्वास्थ का ध्यान रखे।
इस संस्था की सदस्यों सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।