मिशन शक्ति के तहत चितबड़ागांव में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान।

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कस्बा चितबड़ागांव में बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित बच्चियों व महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम द्वारा यह भी समझाया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। महिला सुरक्षा हेतु जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, 1076, 1090, 102 और 108 की जानकारी दी गई और आवश्यक स्थिति में तत्काल कॉल करके सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर ठगी से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। आमजन को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अनचाही कॉल रिसीव न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर देने की अपील की गई। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना एवं उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago