स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सख्त,मातृ मृत्यु दर घटाने व आयुष्मान कार्ड अभियान तेज करने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मातृ मृत्यु दर में कमी, आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रसव किसी भी स्थिति में निजी संस्थानों में न कराए जाएं। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एनआरएलएम टीम को यह निर्देश दिया कि सभी प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही सुनिश्चित कराए जाएं। डीएम ने सभी एमओआईसी (चिकित्सा अधीक्षक) को फील्ड स्तर पर कड़ी निगरानी रखने और निजी संस्थानों में डिलीवरी कराने वाली आशा व अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु दर को गंभीर विषय बताते हुए डीएम ने कहा कि इसे हर हाल में कम करना जिले की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को गांव-गांव जाकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 275 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ व एएनएम की तैनाती है, लेकिन कई केंद्रों पर इनके अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए और सभी एमओआईसी को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर भी डीएम ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जिले को 16 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अभी तक मात्र 9 लाख 60 हजार कार्ड ही बनाए जा सके हैं। शेष लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मुरलीछपरा के एमओआईसी को निर्देशित किया गया कि आशा और एएनएम के माध्यम से आभा आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रभावी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित
रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago