संदिग्ध हालात में युवक की मौत से मचा हड़कंप, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मानपुर में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान सुमित वर्मा पुत्र सुधामा वर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुमित वर्मा रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो अगले दिन गांव से कुछ दूरी पर उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के पिता ने थाना में तहरीर देकर गांव के पांच लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे की निर्मम हत्या की गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य घटना का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago