डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महिला पी.जी. कालेज प्रबन्ध समिति की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महिला महाविद्यालय बहराइच के सभाकक्ष में आयोजित महाविद्यालय प्रबन्ध समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्राचार्य व शिक्षण स्टाफ से अपेक्षा की है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को क्वालिटी बेस्ड शिक्षा प्रदान करें तथा उन्हें अन्य सामाजिक, कल्चरल व स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी बढ़ावा दें।
बैठक के दौरान प्रस्तावित एजेण्डा पर विचार-विमर्श करते हुए डीएम ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, सदस्य सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीआईओएस नरेन्द्र पाण्डेय, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी, संतोष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, श्रवण कुमार शुक्ल, शिक्षिका दया कुमारी, कु.आकांक्षा पटेल, जगराम मौर्य व राजेश पाल रावत सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

47 minutes ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

51 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

54 minutes ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

57 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 hour ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago