अन्तर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर को पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रुपईडीहा स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान नेपाल बॉर्डर वाली मजार के निकट एक नेपाली व्यक्ति को 85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
नेपाली व्यक्ति रुपईडीहा से नेपाल जा रहा था, पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजारु कीमत लगभग करीब 81 लाख रुपए बतायी जा रही है।
इस संबन्ध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व में रविवार की रात थाने की पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ भारत नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी रात में एक संदिग्ध नेपाली व्यक्ति भारत नेपाल बॉर्डर मजार के पास जाने वाले बॉर्डर मोड पर नेपाल की ओर जाते दिखाई दिया जिसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 85 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गए नेपाली व्यक्ति की पहचान अशोक तिरुवा पुत्र रंगे तिरुवा निवासी सिन्ना थाना नाराकत जिला जुमला राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 0265/2023 धारा 8/21 एन.डी. पी.एस. एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अभिषेक धर द्विवेदी, आरक्षी निरुपम दुबे तथा एसएसबी टीम के ए.एस.आई. विपलव कुमार घोष, हेड कांस्टेबल चंन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सैयद गुलाम मुरतजा, कांस्टेबल मुत्थू सेल्वा कुमार, का. संजय कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

11 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

11 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

11 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

11 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

11 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

11 hours ago