अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नारी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति– अलका सिंह

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तहसीलदार अलका सिंह एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आशुतोष तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और उसके मनाने के कारणों को समझाया। श्वेता राज एवं सीमा पांडेय ने नारी सशक्तिकरण के अनेकों उदाहरण प्रस्तुत किए तो निधि द्विवेद्वी,धर्मेंद्र मिश्र एवं प्रमोद कुमार ने नारी शक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
करन मिश्र ने मां पर बनी कविता ‘ओ मां’, ‘ओ मां’ सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि तहसीलदार अलका सिंह ने विद्यालय के आडिटोरियम में उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों को उनके त्याग, साहस और धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि आप त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। आपके बिना श्रृष्टि की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती।
प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने इस समाज के निर्माण में प्रत्येक महिला के अपरिकल्पनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रृष्टि के रचयिता, पालक और संहारक सबसे ऊपर हैं, आप हर पल सम्माननीय हैं। श्री द्विवेदी ने रानी लक्ष्मीबाई, माता अनुसूया, गार्गी आदि के उदाहरण द्वारा महिला सशक्तिकरण का अनोखा अनुभव भी साझा किया।
अंत में मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीमती अलका सिंह, निदेशिका डॉ संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा विद्यालय की समस्त महिला अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र के रूप में चुंदरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा दिये अमूल्य समय का धन्यवाद ज्ञापन निदेशिका एवं प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।
इस मौके पर सभी महिला कर्मचारियों के अलावा दिलीप सिंह, सुनील गुप्ता, राकेश मिश्रा, मुन्ना चौहान आदि मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

5 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

5 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

5 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

5 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

6 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

6 hours ago