उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी द्वारा सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के तत्वावधान में धनवंतरि सभागार में शुक्रवार को महिला दिवस का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज महिलाएं पुरूषों से कहीं ज्यादा सफल हैं। वह हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने वाला दिन है। महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज मजबूत होगा। महिलाएं अब राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि आज की परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को नयी दिशा दे रही है।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष भावना सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष दिन है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत महिलाओं के अधिकार, जागरुकता व समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ही की गई है। भारतीय नारी बेटी-बहन और मां यानि विभिन्न रूपों में अपने दायित्व का निर्वहन करती है। भारतीय संस्कृति में नारी को माता का दर्जा दिया गया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मसम्मान बढ़ा है बावजूद कुछ और समय लगेगा जब महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक और मुखर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला जब भी बढ़ी, जगी तो उसका सुखद परिणाम समाज के सामने आया है। सात निश्चय योजना भी महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान से जुड़ा है और महिलाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ राजेश झा , एसीएम डॉ संजय गुप्ता, एसीएमओ डॉ संजय चंद, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अखिलेन्द्र शाही, महिला चिकित्सक, आगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

9 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

9 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

10 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

10 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

10 hours ago