Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है-विजयलक्ष्मी

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है-विजयलक्ष्मी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर विधानसभा की विधायक उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दूरदर्शन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।उन्होंने आवाम की आवाज कार्यक्रम में अपने व्यक्तिगत पहलू पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि मैं अपने माता-पिता की इकलौती सन्तान हूँ।मैंने अपने पढ़ाई परास्नातक तक की हूं।
पढ़ाई के बाद मैं एनजीओ एवम संस्थानों से जुड़कर लोगो को पढ़ाना शुरू किया। उसके साथ-साथ मैं समाज की सेवा और अम्बेडकर के सिद्धांतों पर कार्य कर रही थी।उसके बाद मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित होकर संघ से जुड़ गई। वही से मैंने अपने राजनीति कैरियर की शुरुआत की।
उन्होंने अपने ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हमारे विभाग से जो सड़के बन रही है।वे नई तकनीकी से बेहद मजबूत बन रही है।
ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाएं जुड़ कर रोजगारपरक कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना एवम मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पात्र लाभार्थी ऑनलाइन कर के प्रकिया के द्वारा आवास प्राप्त कर सकते है।
भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम जी ने दूरदर्शन को जो साक्षात्कार दिया है। उससे कार्यकर्ताओ में बेहद उत्साह है। आज सलेमपुर का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध हो रहा है।भाजपा सरकार में सलेमपुर का विकास तेजी से हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments