सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन रामपुर बछउर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्वलित करके किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ सबको समान रूप से मिल रहा है।
आज गरीबो असहायों के लिए गम्भीर बीमारियों का ईलाज आयुष्मान कार्ड से हो रहा है।
मोदी जी की विकसित भारत यात्रा की गाड़ी सभी गांवों में पहुंच रही है।सरकारी योजनाओं के जाति- पात भेदभाव से ऊपर उठ कर सभी को समान रूप से लाभ मिल रहा है।
पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
आज लाभार्थियों के खातों में सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।
श्रमिको को विश्वकर्मा योजना के तहत सरकारी लाभ मिल रहा है।स्वयंसहायता समूह की महिलाएं आज स्वालम्बी और आत्मनिर्भर बन रही है।भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने देश और प्रदेश की दिशा एवम दशा बदल दिया।पूरा देश खुशहाल है।और लोगो का विकास हो रहा है।कार्यक्रम में छोटे बच्चो को अन्नप्राशन कराया गया।उक्त कार्यक्रम को अमरेश सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में अन्नू सिंह, विनय पाण्डेय, प्रमोद सिंह,नागेन्द्र गुप्ता,लल्लन सिंह,अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव, भोला बाबा,सलटू पाण्डेय,सोनू यादव,अमरदत्त यादव,आनन्द प्रकाश,देवाशीष यादव आदि मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…