रोडवेज बस चलवाने के लिया चलाया हस्ताक्षर अभियान

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को बरवाराजापाकड़ बहुरिया टोला बाजार में तमकुही रोड से तुर्कपट्टी होते गोरखपुर तक रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा की उक्त स्टेट हाइवे पर लंबे समय से सरकारी बस सेवा की मांग हो रही है, इस मार्ग पर तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर समेत तमाम विशिष्ट स्थान हैं लेकिन शासन व परिवहन निगम सम्यक कार्यवाही नहीं कर रहे। लोगों को डग्गामार सवारियों के भरोसे सफर करना पड़ता है जिसमें समय व धन दोनों व्यर्थ होता है। जनहित के इस मुद्दे पर अब  संघर्ष आर पार का होगा, जबतक जनहित की मांग को सरकार स्वीकृति नही देती हैं तब तक अभियान चलता रहेगा। अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी समहति जताई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गोंड, मुस्तकीम मुन्ना गोंड, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, उमेश पटेल,भरत वर्मा, फेंक मद्धेशिया, सैफुद्दीन, धर्मदेव, दशरथ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

14 seconds ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

25 minutes ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

44 minutes ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

56 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

5 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

5 hours ago