Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफंदे से लटकता मिला महिला का शव हत्या की आशंका

फंदे से लटकता मिला महिला का शव हत्या की आशंका

जांच में जुटी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना सुजौली क्षेत्र अन्तर्गत जनजातीय गांव विशुना पुर में रविवार की रात को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब घर के ही अन्दर गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला मिनकी पत्नी सुरेश का शव फंदे से लटकते पाया गया। महिला के पिता सुजौली के घूरे पुरवा निवासी राम नरेश पुत्र अहबली ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गयी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुचे तो बेटी को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर फंदे से लटकते पाया और उन्होंने बताया कि मृतक का पति बाहर दिल्ली मजदूरी करता है। घर में उसकी बेटी मिनकी अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी जो घटना के समय पड़ोस के गांव में रिश्तेदारी में एक आयोजन में गयी हुई थी और मृतका के पिता व उसकी भतीजी नैंसी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव को मौके पर भेजा गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। और मामले में जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments