Friday, February 27, 2026
Homeमहाराष्ट्रकपड़े धोने गई महिला का रेप कर की हत्या

कपड़े धोने गई महिला का रेप कर की हत्या

महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
तालुक के खंबाले में एक दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी।कपड़े धोने गई महिला के साथ रेप कर हत्या कर दी गई है। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि महिला के साथ पहले भी दुष्कर्म किया गया था। जबकि इसका पुरजोर विरोध परिजन व ग्रामीणों के द्वारा किया गया था। घोटी पुलिस के मुताबिक, इगतपुरी तालुका के खंबले इलाके में 45 वर्षीय एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। दोपहर करीब 12 बजे महिला खदान के पानी में कपड़े धोने गई थी, वहीं कुछ लोग इस विवाहिता पर नजर रखे हुए थे। शराब के नशे में कुछ लोगों ने इस महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार वालो का आरोप है कि महिला के साथ पूर्व में भी दुष्कर्म का वारदात किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments