हिन्दू देवी-देवताओं को अपशब्द कहते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाली महिला गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिन्दू देवी-देवताओं को अपशब्द बोलते हुए विडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, इंस्टाग्राम व यूट्यूब आदि पर अपलोड करने वाली एक महिला को बखिरा पुलिस ने को नेतारीकला तिराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के दृष्टिगत वांछित-इनामियां अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बखिरा श्याममोहन के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं 046/2024 धारा 295 (क), 505(2) भादवि में वांछित संगीता सिंह पत्नी योगेन्द्र कुमार निवासी सहबाजगंज थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर, हाल पता कुरियापार बेलहसा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर को नेतारीकला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
ज्ञात हो कि 16 फरवरी 2024 को आवेदक उमेशचन्द्र उपाध्याय पुत्र धनश्याम उपाध्याय ग्राम कुरियापार बेलहसा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर द्वारा थाने पर लिखित तहरीर में कहा है कि अभियुक्ता संगीता सिंह पत्नी योगेन्द्र कुमार निवासी सहबाजगंज थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर हाल पता कुरियापार बेलहसा थाना बखीरा जनपद संत कबीर नगर द्वारा हिन्दू देवी देवताओं को अपशब्द बोलते हुए विडियो बनाकर इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पर पोस्ट करने के सम्बन्ध में दिया था।
उक्त आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही चल रही थीl जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने संगीता सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से दो अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी की एक अदद काले रंग व एक अदद नीले रंग की बरामद कियाl

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago