छेड़खानी पर महिला ने भरी बाजार में पुलिस को पीटा

कानपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस के अपहरण-वसूली और हनीट्रैप गैंग चलाने के बाद अब छेड़खानी का मामला भी सामने आया है।आरोप है कि नौबस्ता लालपुर चौराहे पर, दो कॉन्स्टेबल ने एक महिला को बदनीयती से दबोच लिया। महिला का कहना है कि उसने पहले भागकर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई और एक कॉन्स्टेबल को बीच सड़क पर दबोच लिया। इसके बाद इलाके की भीड़ जुट गई, नौबस्ता पुलिस ने दोनों कॉन्स्टेबलों को अरेस्ट कर लिया है। महिला की तहरीर पर दोनों कॉन्स्टेबलों के खिलाफ छेड़खानी की FIR दर्ज की गयी है।
नौबस्ता के लालपुर चौराहा पर एक महिला की सब्जी की दुकान है, दुकान के अंदर वह परिवार के साथ रहती भी है, महिला ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे PRV में तैनात कॉन्स्टेबल पति का नाम लेते हुए सटर में घुसे और उसे बदनीयती से दबोच लिया। उसने एक कॉन्स्टेबल को धक्का देकर गिरा दिया और दूसरे को झटक कर भाग निकली,करीब 300 मीटर दूर आबादी वाली जगह पर एक मूंगफली की दुकान वाले और मेडिकल स्टोर संचालक की मदद से खुद को बचाया। इसके बाद पीछा कर रहे एक कॉन्स्टेबल को महिला ने दबोच लिया।
बीच सड़क पीछा कर रहे कांस्टेबल को जमकर पीटा और कॉन्स्टेबल की गिरेहबान पकड़कर महिला को पीटते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सूचना पर नौबस्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तहरीर पर PRV में तैनात हेड कॉन्स्टेबल हरिओम और कॉन्स्टेबल सुशांत के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी के आरोपों में FIR दर्ज की गई है।
महिला को बदनीयती से दबोचने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान हेड कॉन्स्टेबल हरिओम और सुशांत के रूप में हुई है। महिला का कहना है कि ये दोनों सिपाही नशे में थे। जब भीड़ के साथ कॉन्स्टेबल को दबोचा तो वह इतना नशे में था कि गाड़ी में ही बैठ गया और भाग भी नहीं सका।
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी कॉन्स्टेबलों को, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए नौबस्ता थाने से एक रिपोर्ट भी बनाकर भेजी जाएगी। जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो दोनों को बर्खास्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

33 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago