Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार वाहन का ठोकर लगने से बाइक सवार महिला की गिरकर...

तेज रफ्तार वाहन का ठोकर लगने से बाइक सवार महिला की गिरकर हुई मौत

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बड़हरिया,नवादा निवासी रीता देवी पत्नी बलराम पटेल छठ पूजा के निमित्त 01-11-2024 दिन शुक्रवार को अपने बेटे पुनीत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से मैरवा कपड़ा खरीदने जा रही थीं कि अचानक ही बसावन्न चक चक काली मंदिर के समीप ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन की ठोकर वस अनियंत्रित हो कर बाइक से महिला गिर गई। जिससे गिरने पर सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहीं बदहवास बेटा अपनी मां की मृत्यु पर दहाड़े मार मार कर रोने लगा,जिससे आस पास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। वहीं इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिला रीता देवी के पति जो बाहर में रहते हैं बलराम पटेल को सूचना दी गई,जिनके पहुंचने पर स्याही नदी पर दाह संस्कार किया गया। शोकाकुल परिवार को लोग ढांढस बंधा रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments