डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला की जान

डीएम ने दिया जांच का आदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक की लापरवाही से 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। जिसे लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की मांग किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सीएमओ को जांच कर कार्यवाही का निर्देश है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले मेंहदावल तहसील क्षेत्र के मदईपुर निवासी श्रीमती की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेंहदावल सीएससी गए। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला को हार्ट अटैक आया था।
जिला अस्पताल में डॉ. सिद्धार्थ ने महिला की जांच पड़ताल के बाद दवा कुछ दवाएं बाहर से लिखी। जिसे बताई गई दुकान से न लाने के कारण नाराज डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि मरीज को घर ले जाइए। वृद्धावस्था है, ठीक हो जाएंगी।
इस बीच परिजनों ने अस्पताल के अन्य चिकित्सकों को रिपोर्ट और मरीज को दिखाया तो उन लोगों ने महिला को ऑक्सीजन लगाया इलाज शुरू किया। इसी बीच महिला की मौत हो गई। जिसपर परिजनों ने डॉ. सिद्धार्थ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इसी दौरान मृतका का भतीजा गोपी कई लोगों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर डॉक्टर की लापरवाही से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को मृतका का पोस्टमार्टम करा कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

17 minutes ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

30 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

1 hour ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago