बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना रामगांव अंतर्गत खसहा मोहम्मदपुर निवासिनी कुंवारा विश्वकर्मा को बिद्युत करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम। खबर के मुताबिक जनपद बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत खसहा मोहम्मदपुर की कोटेदार कुंवारा विश्वकर्मा की शनिवार को बिजली का करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई , जिससे पूरे परिवार में गम का माहौल बना हुआ है। कोटेदार कुंवारा विश्वकर्मा अपने पीछे 3 लड़कों को छोड़ गई है जबकि दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। विद्युत स्पर्शाघात से अचानक महिला की मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। घटना के संबंध में रामगांव प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित प्रार्थनापत्र प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित प्रार्थनापत्र मिलने पर यथोचित विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…