बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शासन के दिशा निर्देशों के तहत नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत तालाब बघेल का किया बहराइच जिला अधिकारी मोनिका रानी ने निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान तालाब बघेल के चारों तरफ जाकर स्थिति का जायजा लिया, तथा तालाब के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी लिया। जहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि तालाब बघेल से टेड़ी नदी निकली है, और इस तालाब में कई नालों का पानी भी आता है ।तालाब बघेल के सुंदरीकरण के लिए साथ में आए हुए अधिकारियों से वार्ता करके शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा इस बीच बहराइच जिला अधिकारी ने लगे, बासों की प्रजाति के बारे में भी जानकारी लिया बांस का पौध नदियों के किनारे लगाए जाने का भी निर्देश दिया। वहां पर बने हुए वाचिंग टावर को भी देखा, इसकी मरम्मत के लिए अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया, इसके बाद वनविभाग के द्वारा लगाए गए नर्सरी का भी निरीक्षण किया, और लगाए गए बांस के पौधों के बारे में भी जानकारी लिया। वह समुचित उत्तर नहीं दे पाए, इसके, बाद, पत्रकारों से मुखातिब होती हुई डीएम बहराइच ने बताया कि तालाब बघेल के सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, तालाब बघेल के विकास का कार्य मनरेगा से होगा या नहीं यह भी देखना था शासन से अन्य योजनाओं के तहत इसका विकास करवाया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पयागपुर दिनेशकुमार, तहसीलदार मुकेश शर्मा, थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी, खंड विकास अधिकारी सौरभ कुमार पांडे, वन क्षेत्राधिकारी हरिश्चंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…