उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी छात्रों को हुआ सर्टिफिकेट वितरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रूपईडीहा एनसीसी वर्ष 2020-23 सत्र के कैडेट्स ने इस वर्ष एनसीसी की “सी” सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है। जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर दिविशा श्रीवास्तव, अंडर ऑफिसर पारुल मिश्रा ने अल्फा ग्रेड प्राप्त किया, और अंडर ऑफिसर आदर्श कुमार मिश्रा, सर्जेंट आराधना अवस्थी, कैडेट सीमा पाठक, कैडेट आरुषि सोनी, कैडेट अर्पित सुंदरम, कैडेट विपिन कुमार ने भी अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण करके सर्टिफिकेट प्राप्त किया। 51 यू.पी. बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल अरविंद प्रताप पटवाल ने अल्फा ग्रेड लाने पर कैडेट्स को सर्टिफिकेट देकर उनकी प्रशंसा की, और कैडेट्स को उनके उज्वल भविष्य के लिए बधाई दीं। लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरिश्चन्द्र, सेक्रेटरी डॉ. यशपाल और एनसीसी ऑफिसर डॉ. अली अफ़रोज़ ने कैडेट्स की प्रशंसा करते हुए कैडेट्स को एनसीसी “सी” सर्टिफिकेट का महत्व भी समझाया जिससे कैडेट्स आगे चल कर अपनी एनसीसी में प्राप्त की गई ट्रेंनिग और शिक्षा का उपयोग देश की सेवा के प्रति कर सके। कॉलेज सेक्रेटरी डॉ. यशपाल ने बताया कि कॉलेज में एनसीसी के नए सत्र की भर्ती जल्द ही आरंभ होने वाली है। जिसमें भर्ती होकर विद्यार्थी अपने मानसिक और शारीरिक विकास की ओर ध्यान दे सकते हैं। और एनसीसी सर्टिफिकेट का उपयोग अपने भविष्य के लिए भी कर सकते हैं। इसी के साथ एनसीसी और देश के प्रति कैडेट्स को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुबेदार मेजर राम निवास व सुबेदार गुरनैल सिंह सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago