लखनऊ के माल क्षेत्र की घटना, आरोपी पति हिरासत में
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। माल थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति द्वारा की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा रावत के रूप में हुई है, जिसे उसके पति रवि रावत ने आपसी विवाद के बाद बुरी तरह पीटा था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति रवि रावत को हिरासत में ले लिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों ने महिला की मौत पर गहरा दुख जताया है। यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीरता और उससे जुड़े खतरों को उजागर करता है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/जेआरएफ…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल…