लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) माल थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति द्वारा की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा रावत के रूप में हुई है, जिसे उसके पति रवि रावत ने आपसी विवाद के बाद बुरी तरह पीटा था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति रवि रावत को हिरासत में ले लिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों ने महिला की मौत पर गहरा दुख जताया है। यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीरता और उससे जुड़े खतरों को उजागर करता है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…