Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमरुधर एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया

मरुधर एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया

जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल रेल मदद सेवा के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में जोधपुर से वाराणसी आ रही गाड़ी सं-14864 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस के एस-7 स्लीपर कोच में बर्थ सं-41 यात्रा कर रही 22 वर्षीय महिला यात्री कुसूम देवी, जिसको वाराणसी तक यात्रा करनी थी उसको अचानक ट्रेन वाराणसी पहुँचने से पूर्व ही प्रसव पीड़ा होने लगी और उनके पति राम प्रताप ने अपने मोबाइल के माध्यम से 08:00 पर रेल मदद पर अपनी समस्या बताई । सूचना के आधार पर उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की टीम मरुधर एक्सप्रेस के वाराणसी जं पर पहुँचने के पूर्व पहुँच गयी । वाराणसी स्टेशन पर गाड़ी प्लेस होते ही मंडल चिकित्सालय, वाराणसी की मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुँच कर, महिला का परिक्षण किया और मंडल चिकित्सालय में कार्यरत मंडल चिकित्सक डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने अपने टीम के साथ केबिन खाली कराकर परदों से कवर करके आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ उक्त महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और महिला को आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराईं । महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया, महिला यात्री एवं उसके पति ने मंडल चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय की टीम में डॉ आशीष गुप्ता,नर्स विद्यावती एवं हेल्थ असिस्टेंट धर्मेंद्र शामिल थे।
कुसुम देवी पत्नी राम प्रताप हरदोई जिले के हरपालपुर के निवासी हैं और मरुधर एक्सप्रेस से जयपुर से वाराणसी यात्रा कर रहे थे।
तदुपरान्त महिला यात्री को समुचित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कबीरचौरा रेफर कर दिया गया हैं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments