
तबीयत बिगड़ते देख परिजन महिला को ले गए अस्पताल
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।
परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहरा निवासी 29 वर्षीया एक महिला ने लगभग चार बजे पति से हुई नोंक-झोंक के बाद घर में रखा जहरीला पदार्थ पीने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी परिजन इलाज हेतु उसे रतनपुर सीएचसी ले गये। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दिया सूचना पाकर हमराहियों के साथ अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने में जुटे गये। थानाध्यक्ष परसामलिक सुधाकर प्रसाद ने बताया कि मामूली बाद विवाद होने पर महिला ने घर में रखा कीटनाशक दवा पी गई थी। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस