पेशाब नली सिल जाने से महिला की मौत, मासूम के सर से उठ गई मां की छाया

अस्पताल सील

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बगैर लाइसेंस आपरेशन के दौरान प्रसूता की पेशाब नली सिल जाने से लगभग दो महीने बाद बुधवार को मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने बीते दिन अस्पताल की जॉच की थी। जॉच के दौरान अस्पताल प्रबंधन केवल ओपीडी संचालित करने का परमिशन ही दिखा सका। जिस पर स्वास्थ्य प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुंडेरा पांडेयपुर निवासी संध्या पटेल पत्नी अजय पटेल को 19 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पथरदेवा कस्बे के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां आपरेशन से एक बच्ची का जन्म हुआ। आपरेशन के बाद डाक्टरों द्वारा प्रसूता की बच्चेदानी में टांका लगाने के दौरान पेशाब नली भी सिल दिया गया। पेशाब नली सिल जाने से प्रसूता की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन–फानन में गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डाक्टरों ने बताया कि आपरेशन के दौरान पेशाब नली सिल जाने से महिला की दोनों किडनियां संक्रमित हो गई हैं। महीनों डायलिसिस के बाद भी महिला की स्थिति में सुधार न देखकर डाक्टरों ने मरीज को घर ले जाने को कहा। बुधवार सुबह संध्या की हालत बिगड़ गई और प्रात: 09:00 बजे मौत हो गई।
इस संबंध मे सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि तीन सदस्यीय जॉच टीम मामले की जॉच कर रही है। अस्पताल के पास आपरेशन करने की कोई अनुमति पत्र नहीं था। अस्पताल को सील करते हुए अग्रिम कार्रवाई जारी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

2 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

3 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

3 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

3 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

4 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

4 hours ago