पत्रकार के निधन पर गम में डूबे जनपद के पत्रकार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब जिला कार्यालय पर बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्रवाल के निधन होने पर श्रद्धांजली दी गई।
सुनील अग्रवाल लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए थे। वह जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिला संगठन मंत्री और नौतनवां तहसील के अध्यक्ष भी थे। वर्तमान समय में एक दैनिक समाचार पत्र में अपनी सेवा दे रहे थे। बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में सन्नाटा छा गया। उनके निवास पर स्थान पर पहुंचकर क्लब के जिलाध्यक्ष परिजनों को सांत्वना दी। वहीं शोक सभा में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली देते हुए उनको याद किया। इस दौरान अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सुनील अग्रवाल ना सिर्फ एक अच्छे पत्रकार थे बल्कि एक शानदार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत का काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई संभव नही होगा। उन्होंने कहा हमेशा सकारात्मक रहने वाले सुनील अग्रवाल लोगों के दिलों में जगह बनाएं थे। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी, नवीन सिंह, संजय पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, अनिल वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, जेपी सिंह, दीपक शरण श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, नीरज श्रीवास्तव, सुनील यादव , विनोद गुप्ता, राकेश प्रजापति, नवीन मिश्रा, सतीश पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, विवेक जायसवाल, विजय, सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

3 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

4 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

4 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

4 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

4 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

4 hours ago